गोंडा। परिषदीय स्कूलों में नवाचार से मिसाल कायम करने वाले जिले के दो शिक्षकों को एडूलीडर्स -2022 अवार्ड मिला है। शनिवार को लखनऊ में आयोजित निपुण भारत मिशन शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार में सम्मानित किया गया। महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद ने जिले के मनकापुर में जूनियर हाईस्कूल दलीपपुरवा के विज्ञान शिक्षक मनीष वर्मा व प्राथमिक विद्यालय महेशपुर नवाबगंज की वंदना पटेल को सम्मानित किया। इसके साथ मनीष वर्मा द्वारा लिखित विज्ञान की पुस्तक विज्ञान के ग्राफ़क्सि का महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने विमोचन भी किया।