फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों को नबी के बताए रास्तों पर लौटना होगा: काजी

Fri, 16 Feb 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। मुसलमान जब तक दीन की तरफ नहीं लौटेंगे तब तक दुनिया की कोई भी हुकूमत उन्हें इज्जत नहीं देगी। इज्जत पाने के लिए नबी के बताए रास्तों पर लौटना होगा। यह बात मौलाना काजी स्माइल फैजी ने मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला के परिसर में आयोजित इस्लाही उम्मत कांफ्रेस में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी को नबी के हयाते जिंदगी पर अमल करने की हिदायत दी। कहा कि जो अल्लाह के रसूल के फरमान पर चला उसकी मुश्किलें आसान हो गईं। इटावा के मौलाना जरजिस ने नमाज, एखलाक, मोहब्बत और इंसानियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इंसानियत पर टिकी हुई है, इंसानियत से ही दिलो को जीता जा सकता है। मौलाना हाफिज अब्दुल रब ने शादी पर होने वाली फिजूल खर्ची को छोड़ने व दहेज का लेनदेन पूरी तरह से छोड़ने का आवाहन किया। कांफ्रेंस को मौलाना शमशीर मदनी सहित अन्य मौलानाओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें