फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पशु कारोबारी की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए अ​भियुक्त ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर क्षेत्र के ग्राम गोकुला बुजुर्गडीह निवासी कर्ताराम वर्मा की सोमवार को हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया। बाइक पर बैठने के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। जनपद बस्ती थाना सोनहा के ग्राम हसनगढ़ निवासी राजू उर्फ हुकुम अली व मद्दौचौरा निवासी सूरज कुमार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। राजू इस समय ग्राम मद्दौचौरा में ही रहता था। पुलिस ने चाकू व डंडा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने बताया कि घटना स्थल तक आने-जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर केस की जांच की गई। जांच में हत्या से पूर्व मद्दौपुर बाजार में कहासुनी की जानकारी मिली थी। छानबीन में राजू व सूरज कुमार से विवाद होने की बात सामने आई। एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि कर्ताराम मद्दोचौरा गांव में जानवर का इलाज करने गए थे। बाहर उनकी बाइक खड़ी थी। बाइक पर राजू और सूरज टेक लगाकर बैठे थे।
जब जानवरों का इलाज करके कर्ताराम बाहर आए तो बाइक पर बैठे देखकर भड़क गए। इसी विवाद में दोनों को लगा कि गांव में उनकी बेइज्जती हो गई। दोनों ने गुस्से में हत्या करने की योजना बनाई। जब कर्ताराम अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में सुनसान जगह देखकर उनकी बाइक को ओवरटेक करके घेरा और कर्ताराम को चाकू से हमला करके मार दिया। शव काे अमघटी जंगल के किनारे छिपा दिया।
विज्ञापन

हत्या की वजह पर उठ रहे सवाल
ग्राम गोकुला बुजुर्गडीह निवासी राम भरत वर्मा ने भाई कर्ताराम की हत्या का मुकदमा सोमवार को दर्ज कराया था। पुलिस ने पहले अज्ञात पर केस दर्ज किया था। परिजनों ने मंगलवार को आरोपियों को नामजद करने की मांग पर हंगामा किया, शव का अंतिम संस्कार भी नहीं कर रहे थे। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के समझाने पर परिजन माने। इसी दबाव में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा आनन-फानन कर दिया। खुलासे में मृतक का नग्न शव फेंके जाने की गुत्थी अभी भी उलझी है। इसके साथ ही बाइक पर बैठने के विवाद में हत्या किए जाने की बात लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रही है। फिलहाल एसपी का दावा है कि हत्या दोनों ने ही मिलकर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें