फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवों के अंतिम संस्कार में नगर पालिका करेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना काल के दौरान शवों के अंतिम संस्कार में नगर पालिका परिषद पीड़ितों की मदद करेगी। सभासदों की बैठक कर संक्रमण काल में पीड़ितों की मदद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलरामपुर सभागार में सोमवार को अध्यक्ष किताबुनिशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नदियों में शवों को प्रवाहित करने से पर्यावरण प्रदूषण के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।
ऐसे में नगर पालिका परिषद की तरफ से नगर क्षेत्र में कोरोना महामारी व अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों की मौत होने पर दाह संस्कार में मदद की जाएगी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए नगर पालिका की तरफ से पांच क्विंटल लकड़ी दिया जाएगा जिसे अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जो परिवार गरीब व असहाय है अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी नहीं इकट्ठा कर सकते उन्हें मदद दी जाएगी। मुस्लिम व अन्य समुदाय के गरीब परिवार की मदद की जाएगी। सभासद सुभाष पाठक, राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, विनोद गिरि, वकील अंसारी, माधव प्रसाद कश्यप व पुनीत मिश्र ने भी नगर पालिका के इस निर्णय पर सहमति जताई और गरीबों की मदद करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें