फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुफ्ती मोहम्मद मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही शहर मुफ्ती नियुक्त

Fri, 18 Sep 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-20- मोहम्मद मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही, शहर मुफ्ती
विज्ञापन
बलरामपुर। जामिया अरबिया अनवारुल कुरान अरबी कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही को शहर मुफ्ती नियुक्त किया गया है। काजी-ए-शहर मौलाना सैयद अहमद रजा कादरी ने उलमा की सहमति के बाद इसकी घोषणा की।
विज्ञापन



काजी-ए-शहर ने बताया कि 23 जून को शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी के निधन के बाद से नए शहर मुफ्ती की नियुक्ति को लेकर उलमा और लोगों की ओर से राय सामने आ रही थी। शहर मुफ्ती की जिम्मेदारी धार्मिक और शरीयत से जुड़े मामलों में लोगों का मार्गदर्शन करना है। निकाह, तलाक, विरासत, वक्फ समेत विभिन्न धार्मिक-सामाजिक मामलों में लोग उनसे सलाह लेते हैं। जरूरत के अनुसार वह इन मामलों में शरीयत के अनुरूप मार्गदर्शन और फतवा देते हैं। इस दौरान मौलाना अब्दुल वहाब खान, मौलाना मोहम्मद उमर, मौलाना नूर अहमद कादरी, मौलाना अमान हसन सिवानी, मौलाना शब्बीर अहमद, मुफ्ती मोहम्मद शफीक, कारी फरियाद हुसैन, कारी इकरार अहमद, मौलाना कासिम अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें