फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एमपी-एमएलए कोर्ट में बहुचर्चित मामलों की सुनवाई शुरू

विज्ञापन
बलरामपुर में ​स्थित दीवानी न्यायालय परिसर का गेट ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट पर चर्चित मामलों की सुनवाई शुरू हो गई है। बीते दिनों हाईकोर्ट के आदेश पर अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रदीप कुमार को अतिरिक्त प्रभार मिला है। अब मामलाें के निस्तारण की संभावना जताई जा रही है। दीवानी न्यायालय पर बहुचर्चित मामलों की सुनवाई के चलते सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद वादकारियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी का स्थानांतरण 12 नवंबर को मऊ जिले में हो गया था, जिसके चलते एमपी-एमएलए कोर्ट पर सुनवाई नहीं पा हो रही थी। बीते दिनों अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रदीप कुमार को अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद अब फिर से कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद रिजवान जहीर के गैंगस्टर व हत्या और आरिफ पूर्व विधायक अनवर हाशमी के चार मुकदमों की सुनवाई भी हो रही है। पूर्व सांसद पर गैंगस्टर के मुकदमे की सुनवाई अब 15 दिसंबर 2025 को होगी। नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड की सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। आरिफ अनवर हाशमी के मुकदमों की सुनवाई अब पांच जनवरी को होनी है। चर्चित मामलों की सुनवाई को लेकर दीवानी न्यायालय में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें