फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद के खिलाफ सुनवाई आज

विज्ञापन
रिजवान जहीर
विज्ञापन
बलरामपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ 15 दिसंबर को सुनवाई होनी है। तुलसीपुर थाने में डेढ़ वर्ष पहले गैंगस्टर एक्ट में पूर्व सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद 30 जुलाई 2025 को पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट पर रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। एमपी-एमएलए कोर्ट पर यह मुकदमा छह दिसंबर को लगा था। पूर्व सांसद पर गैंगस्टर के मुकदमे की सुनवाई 15 दिसंबर 2025 को होनी है। दीवानी न्यायालय स्थित कोर्ट नंबर छह में पूर्व सांसद के खिलाफ अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रदीप कुमार गैंगस्टर के मुकदमे की सुनवाई करेंगे। फिलहाल पूर्व सांसद रिजवान जहीर मौजूदा समय में ललितपुर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें