फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दो गंभीर घायल

Sat, 27 Jun 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा। क्षेत्र के गौरा-आबर के बीच राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब चार बजे बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ही बाइक पर तीनों सवार थे और बलरामपुर शहर अपने घर जा रहे थे। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को सीएचसी नंदनगर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार मनोज कुमार भारतीय (28) निवासी वीरपुर खुर्द अपने साथियों संतोष पासवान निवासी गोपलापुर और रामकरन वर्मा निवासी नंदनगर के साथ बलरामपुर गए थे। वहां शाम को मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गौरा की ओर से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतना तेज था कि मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष पासवान और रामकरन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर पहुंचाया। मृतक के पड़ोसी रामसूरत गौतम ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। पिकअप चालक मौके से भाग गया है। मनोज के पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। उनकी दो बेटियां हैं, धनलक्ष्मी (8 वर्ष) व जान्हवी (5 वर्ष) हैं। वहीं मृतक की पत्नी जन्मदेवी सूचना मिलने के बाद बेसुध हो गई हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें