फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्काउट-गाइड में मदर टेरेसा की बिंदू पहले स्थान पर

Sat, 28 Oct 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल कोड़री में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने स्काउट गाइड टोली का निरीक्षण कर शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। मदर टेरेसा टोली की बिंदू विश्वकर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक प्यारेलाल मौर्य व प्रधानाचार्य अटल बिहारी यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ देकर किया। इसके बाद सांसद ने स्काउट-गाइड टोली का निरीक्षण किया। टोली के निरीक्षण में मदर टेरेसा की बिंदू विश्वकर्मा को प्रथम मीराबाई टोली को द्वितीय तथा लक्ष्मीबाई टोली को तृतीय स्थान मिला। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सभी लोग शिविर में सीखे गए अच्छे कार्यों को समाजहित में उपयोग करें। उन्होंने शिविर के दौरान बेहतर कार्य करने वाले स्काउट-गाइड को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर चौधरी प्रेमनाथ वर्मा, रामफेरन, शांती प्रसाद यादव, राम सागर यादव, सीताराम यादव, समय प्रसाद यादव, श्रवण कुमार व अरविंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें