बलरामपुर। एमपीपी इंटर कॉलेज में शनिवार कोे भारतीय स्काउट एंड गाइड (बीएसजी) ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 11 विद्यालयों के 240 परक्षार्थियों ने हिस्सेदारी की। परीक्षा के लिए 255 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस तरह 15 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक गोविदंराम के निर्देशन में कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, रेंजर व रोवर की बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के लिए फातिमा इंटर कॉलेज, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज, बेगम हाशमी इंटर कॉलेज, एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला, वीपीएस इंटर कॉलेज रेहरा बाजार, बीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, पन्नालाल सरावगी किसान बालिका इंटर कॉलेज, राम लखन इंटर कॉलेज गुगौलीकला, कुबेरमती पांडेय इंटर कॉलेज के 255 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था।
बताया कि इनमें से 240 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए। 15 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किए। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सचल दल के सदस्य राम आशीष वरूण, अनुराग मोहन पांडेय, उमाशंकर सिंह, डॉ. दीपक साहू, उमानाथ उपाध्याय व मदन लाल ने परीक्षा कक्षों की निगरानी की। परीक्षा के सफल आयोजन में सचिव सुरेश कुमार यादव व पर्यवेक्षक मोहिउद्दीन अहमद सिद्दीकी ने सराहनीय योगदान दिया।