फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: औचक निरीक्षण में 40 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन में जन शिकायतों के निस्तारण के समय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने की आदत बन गई है। इसका खुलासा सोमवार को डीएम के औचक निरीक्षण के समय हुआ। डीएम ने अनुपस्थित मिले 40 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करने का निर्देश दिया है। लेकिन विकास भवन में इस आदेश का कहीं पालन नहीं होता है। हकीकत जानने के लिए सोमवार को डीएम पवन अग्रवाल ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सहित 40 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कर्मियों के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
कहा कि इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कर्मियों को 10 से 12 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहकर जन सुनवाई करते हुए उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि दोबारा निरीक्षण के दौरान कोई अधिकारी अनुपस्थित मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें