बलरामपुर। ई-खसरा पड़ताल का सर्वे कार्य शुरू न करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी और 12 पंचायत सहायक को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में अवंटित राजस्व गांव में सर्वे न शुरू होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि गत 13 जनवरी को रबी फसल की ई-खसरा पड़ताल करने के लिए कार्मिकों की ड्यूटी राजस्वग्रामवार लगाई गई थी। इसके बावजूद अभी तक ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कुमार पटेल तथा पंचायत सहायक पंकज वर्मा, सचिन सिंह, अशीष कुमार मिश्रा, पारसनाथ, सुंदरी गौतम, नव्या सिंह, ज्योति प्रकाश शुक्ला, रुचि शुक्ला, लालजी वर्मा, सीमा मौर्या, अंजू व कन्हैयालाल ने अभी तक एग्रीस्टैक सर्वे का काम शुरू ही नहीं किया है।
इन कार्मिको को नोटिस जारी कर आवंटित राजस्व गांवों में शत प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जबाब न देने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।