फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फार्म में घुसकर तेंदुए ने मुर्गियों को बनाया निवाला

Fri, 18 Oct 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के नवानगर गांव में मिला तेंदुए का पगचिह्न।
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग रेंज तुलसीपुर के ग्राम नवानगर हथियागढ़ में बुधवार की रात तेंदुए ने मुर्गी फार्म में घुसकर कई मुर्गियाें को अपना निवाला बनाया। मुर्गी फार्म के पास तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुर्गी फार्म संचालक जिलानी ने बताया कि तेंदुआ देर रात मुर्गी फार्म की जाली काटकर अंदर घुस गया और मुर्गियों को अपना निवाला बनाया। कुछ मुर्गियों के अवशेष पास के खेत में भी मिले हैं। मुर्गी फार्म में कुल 50 मुर्गियां मौजूद थीं। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई है। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है। गांव के पास पिंजरा लगवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें