बलरामपुर के हरैया में बंदर के हमले में घायल किशोरी ।-संवाद
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाव के बरहवा व बनकटवा रेंज क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बंदरों का उत्पात थम नहीं रहा है। बंदरों ने बृहस्पतिवार देर शाम मोतीपुर गांव निवासी मैनाज (15) को घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के अमवा गांव में बीते एक सप्ताह में एक बंदर ने 20 लोगों को काटकर घायल कर दिया है। बंदर की दहशत से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। किसान अपने खेत की रखवाली करने नहीं जा पा रहे हैं। वन विभाग ने बरहवा रेंज के लौकी गांव में बंदर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। मोतीपुर गांव के दीप नारायन वर्मा, यशपाल चौधरी आदि ने बताया कि बंदर का उत्पात मोतीपुर, अमवा, शिवपुरा, टिटहिरिया, इटवा आदि गांव में है। एक सप्ताह के अंदर अमवा गांव निवासी चिंताराम, मंशाराम तितर, इसराइल, मनीराम, छोटकऊ, ननके, मझले आदि को बंदर ने घायल कर दिया है। इनका इलाज निजी क्लीनिक व सरकारी अस्पताल में चल रहा है। (संवाद)