फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के बार्डर पर पहुंचने वालों पर कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैर राज्यों/जनपदों से जिले के बॉर्डर पर पहुंचने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गैर राज्यों/जिलों से लोगों के आने का सिलसिला जारी है। चिकित्सकों के टीम सभी प्रवासियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है, इसके बाद पुलिस टीमें प्रवासियों को क्वारंटीन सेंटर पहुंचा रही हैं। कड़ी निगरानी में क्वारंटीन सेंटरों पर रखने के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। 14 दिनों की अवधि पूरी करने के बाद ही प्रवासियों को घर जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने बुधवार को बताया कि बॉर्डर पर तैनात मजिस्ट्रेटों की निगरानी में बाहर से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर उन्हें सीधे क्वारंटीन सेंटरों पर भेजा रहा है। एसपी देव रंजन वर्मा के निर्देश पर पुलिस टीमें बाहर से आने वालों को बॉर्डर पर जांच कराकर क्वारंटीन सेंटरों पर पहुंचा रही हैं। गोंडा-बलरामपुर मार्ग के बॉर्डर पर तैनात मजिस्ट्रेट बीएसए डॉ. रामचंद्र ने रात भर कड़ी मशक्कत कर गैर राज्यों/जनपदों से आने वाले प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई।
इसी तरह से बलरामपुर-बहराइच मार्ग के श्रावस्ती बॉर्डर पर भी मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में गैर राज्यों/जनपदों से आने वाले प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर क्वारंटीन सेंटरों पर एकांतवास में रखने के लिए भेजा जा रहा है। उतरौला-मनकापुर मार्ग, उतरौला-बस्ती मार्ग, उतरौला-गोंडा मार्ग, पचपेड़वा-सिद्धार्थनगर नेशनल हाईवे, तुलसीपुर-श्रावस्ती मार्ग व मथुरा बाजार-श्रावस्ती मार्ग पर भी चुपके से घर पहुंचने का प्रयास करने वाले ऐसे प्रवासियों पर भी मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें