फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर राज्यों से उमड़ा प्रवासियों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैर राज्यों/जनपदों से प्रवासियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। सील सीमाओं पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद लोगों को क्वारंटीन सेंटरों पर भेजा जा रहा है। कुछ क्वारंटीन सेंटरों पर अव्यवस्था की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। शिकायतें दूर कराने में प्रशासन जुटा हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए भी प्रशासन की तरफ से सभी प्रयास किए जा रहे हैं। गोंडा बलरामपुर चेकपोस्ट पर सोमवार देर रात बड़ी संख्या में प्रवासी गैर राज्यों व जनपदों से पहुंच गए। सभी लोगों को चेकपोस्ट पर तैनात अफसरों व कर्मियों ने प्राथमिक स्तर पर थर्मल स्क्रीनिंग कराकर क्वारंटीन सेंटरों पर भेजा।
क्वारंटीन सेंटरों पर पहुंचते ही अव्यवस्थाओं की शिकायतें शुरू हो गईं। कहीं भोजन, पानी का इंतजाम न होने तो कहीं चारपाई, गद्दे, चादर आदि न होने की शिकायतें की गईं। सभी शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए प्रशासन की तरफ से गठित टीमें लगातार प्रयास करती रहीं।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने मंगलवार को बताया कि गैर राज्यों/जनपदों से आने वाले प्रवासियों को उनके गांव के नजदीकी क्वारंटीन सेंटरों पर रखा जा रहा है। ग्राम प्रधान, हेडमास्टर व कोटेदार को जिम्मेदारी दी गई है कि एकांतवास में रखे गए लोग बिना अवधि पूरी किए गांव में न भटकें।
क्वारंटीन सेंटर पर ही एकांतवास में रहें जिससे गांव के बड़े बुजुर्गों व बच्चों को कोरोना के बढ़ते संक्रमण के प्रभाव से बचाया जा सके।
सादुल्लाहनगर स्थित हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज में बीते दिन बाहर से आए 80 लोगों को एकांतवास में रखा गया। सेंटर पर दूसरे दिन शाम तक खाने-पीने से लेकर लेटने व नहाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। विष्णु मौर्य, राम नेवास यादव, राम सिंह यादव, विनोद यादव, रहमान, गुलाम नवी, तारिक, आरिफ, सुल्तान, वाजिद, सत्यप्रकाश, नसीम खां आदि ने मामले की शिकायत डीएम से की। केंद्र प्रभारी एडीओ सहकारिता जनार्दन यादव ने एकांतवास में रखे गए लोगों को समझाकर शीघ्र संसाधन मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें