फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की आधुनिक खेती का बताया तरीका

विज्ञापन
बलरामपुर के बजाज चीनी मिल में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते मिल के अफसर व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। बजाज चीनी मिल इटईमैदा की तरफ से बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से किसानों को गन्ने की खेती आधुनिक तरीके से करने के लिए जानकारी देकर जागरूक किया गया। अधिक उत्पादन के बारे में भी किसानों को बताया गया।
विज्ञापन

रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मिल के प्रबंधक पीएस चतुर्वेदी ने कहा कि गन्ने की खेती नकदी फसल है। अच्छी पैदावार प्राप्त कर किसानों को अपनी दिक्कतों को दूर करने का अच्छा साधन है। मिल प्रबंधन किसानों के साथ है।
गन्ना बोने के लिए किसानों को समय समय पर खाद, बीज व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की अपील की गई। रैली के माध्यम से किसानों को गन्ना बोआई की विधि, खेती तैयार करने, भूमि शोधन करने, गन्ना बीज का चयन करने व उर्वरक का प्रयोग करने आदि के बारे में जागरूक किया गया। रैली को रवाना करते समय केन मैनेजर रामायण पांडेय, केपी सिंह, श्रवण व ध्रुव कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें