फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2221 स्कूलों में लागू होंगे मॉडल लेसन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मौजूदा शिक्षा सत्र से 2221 परिषदीय स्कूलों में मॉडल लेसन प्लान लागू किए जाएंगे। बीएसए डॉ. रामचंद्र ने सभी 10 बीईओ को प्लान लागू कराने का निर्देश दिया है। प्रधानाध्यापक व शिक्षक कक्षाओं में मिशन प्रेरणा के तहत ही छात्र-छात्राओं को किताबें पढ़ाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन विजय किरण आनंद के फरमान पर लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना बी मिशन प्रेरणा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में संचालित किया है। मार्च 2022 तक प्रदेश को प्रेरक प्रदेश के रुप में विकसित किया जाएगा। इन्हीं बातों को देखते हुए जिले के सभी 1575 प्राथमिक व 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों में मॉडल लेसन प्लान शिक्षा सत्र 2020-21 से लागू किया जा रहा है।
नए शिक्षा सत्र में इसी प्लान के आधार पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई कराई जाएगी। परीक्षाओं में थर्ड पार्टी एसेसमेंट लागू किया गया है। क्लास रूम में आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह में दी गई तकनीक व पद्धतियों को अंगीकृत करते हुए और दीक्षा पोर्टल में दिए गए वीडियोज से अभ्यास करके क्लास रूम में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

शत-प्रतिशत स्कूलों में मॉडल लेसन प्लान लागू किया जाएगा। हर बच्चे के रिपोर्ट कार्ड को प्रत्येक तीन माह पर अभिभावक तक पहुंचाया जाएगा और उन्हें भी इस मिशन से जोड़ा जाएगा। हर स्कूल में लाइब्रेरी का संचालन होगा। बीएसए ने जिले के सभी बीईओ के साथ-साथ प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को नए शिक्षा सत्र में मॉडल लेसन प्लान के मुताबिक ही शैक्षिक गतिविधियां स्कूलों में कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें