फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर में चोरी की घटना का खुलासा करते एसपी राजेश कुमार सक्सेना।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बाइक पर सवार होकर लोगों से मोबाइल छीनकर भागने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा है। इनके पास से 10 स्मार्ट फोन व घटना में प्रयुक्त किए जाने वाली बाइक बरामद की गई है। यह गिरोह यूपी व महाराष्ट्र में घटना को अंजाम देता था।
विज्ञापन

बुधवार को राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ बाइक सवार सूनसान जगहों पर लोगों का स्मार्ट फोन छीनकर फरार हो रहे हैं। खुलासे के लिए स्वाट टीम, सर्विलांस टीम तथा नगर कोतवाली की पुलिस को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर सुबह 10.30 बजे सुआंव नाला पुल के पास तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया।
पूछताछ में तीनों ने मोबाइल छीनने की घटना स्वीकार कर ली। इनकी पहचान रूपेश यादव व जैकी यादव ग्राम फरेंदा कोतवाली देहात बलरामपुर और हरीश पांडेय निवासी गोरेगांव बेस्ट मुंबई महाराष्ट्र के रूप में हुई है। तीनों के पास से 10 स्मार्ट फोन भी बरामद किए गए हैं। बाइक भी बरामद की गई है। रूपेश यादव पूर्व में मुंबई में दो बार हत्या व मारपीट के मामले में जेल जा चुका है, बाकी दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास के संबंध में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें