बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में मैच खेलते खिलाड़ी।-संवाद
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को एमएलके लीजेंड एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम लीजेंड के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एमएलके लीजेंड टीम ने मैच जीत लिया। अयाज मंटू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
एमएलके लीजेंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के सलामी बल्लेबाज अयाज मंटू ने 30 गेंद पर पांच छक्के और आठ चौकों की मदद से 71 रन बनाए। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम की शुरुआत काफी खराब रही।
पूरी टीम 16 ओवर में 99 रन बना कर ऑलआउट हो गई। इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अयाज मंटू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर अमर नाथ शुक्ल, सचिन मदान, अभिषेक पांडेय, अंकुर सिंह, पंकज सिंह व सचिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।