फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तापमान पहुंचा 40 डिग्री, भीषण गर्मी से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर रोड पर तेज धूप के बीच आवागमन करते लोग।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तापमान में पिछले 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए। दोपहर में बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं बाजार में शीतल पेयजल की डिमांड अधिक रही।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही चटख धूप निकल आई। दोपहर तक भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में हवा की रफ्तार कम होने से उमस भी बनी रही, जिससे लोग पसीने में तर-बतर रहे। दोपहर के समय बाजार से लेकर सड़कों पर आवाजाही कम रहने से सन्नाटा छाया रहा। दोपहर के समय लोग घरों में ही रहे। जरूरी काम से निकलने वाले लोग मुंह पर कपड़ा लपेटे व सिर पर कैप व छाता लगाए नजर आए। डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि तेज गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर व थकावट जैसी समस्याओं का अंदेशा बना रहता है, ऐसे में गर्मी में खास ख्याल रखें।
स्वास्थ्य विभाग ने किया सचेत
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दिन के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, अधिक से अधिक पानी पीने और शरीर को ढक कर रखने की सलाह दी है। लू की स्थिति अगले सप्ताह और गंभीर हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भीषण गर्मी और लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की गई है। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि वृद्ध, बच्चे और पहले से बीमार व्यक्ति विशेष रूप से सतर्क रहें। अधिक तापमान में बाहर जाने से बचें और घर में ठंडी जगह पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें