फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ओवरब्रिज निर्माण में तेजी लाने के लिए सीएम से मिले विधायक

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते विधायक पल्टूराम ।-स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर की प्रमुख समस्या मानी जा रही झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर कवायद तेज हो गई है। सदर विधायक पलटूराम ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस परियोजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर के बीच स्थित झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे रोजाना हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, व्यापारी और मरीजों को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी समय लग जाता है। मुख्यमंत्री ने इस समस्या को देखते हुए अधिकारियों को परियोजना की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य सचिव स्तर पर भी इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसे चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में शामिल करने की पहल की गई। विधायक ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में शासन स्तर पर सकारात्मक पहल शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि बजट स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें