बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के शंकरपुर कला गांव में मानसिक मंदित पिता द्वारा दो बेटों को राप्ती मुख्य नहर में फेंकने के पांच दिन बाद भी बड़े बेटे अमरेश की तलाश नहीं हो सकी है। गोंडा जल पीएसी की टीम अमरेश की तलाश में जुटी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा थाना सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शंकरपुर कला गांव में मानसिक मंदित मुकेश गौतम ने अपने दोनों बेटों अमरेश (11) व आनंद (7) को पांच दिन पहले राप्ती मुख्य नहर में फेंक दिया था। छोटे बेटे का शव उसी दिन मिल गया था, लेकिन बड़े बेटे अमरेश की तलाश अभी भी नहीं हो सकी है। गोंडा से आई जल पीएसी की टीम के साथ पुलिस टीम अमरेश की तलाश में जुटी हुई है। (संवाद)