फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में नहीं चारा-पानी की व्यवस्था

विज्ञापन
बलरामपुर के बैरिया सुर्जनपुर गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के बैरिया सुर्जनपुर गांव में बना गोशाला पूूरी तरह अव्यवस्था का शिकार है। गोशाला में चारा-पानी की व्यवस्था न होने के कारण पशु किसानों की फसल चट कर रहे है। फसल का नुकसान होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर डीएम से गोशाला में चारा-पानी की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामवासी राजेंद्र सिंह, निरंकार, मुकेश, दद्दन, शिवलाल, शेषराम, जिलेदार, पवन, दुर्गाराम, राम किशन, मंगरे, मेवालाल, राम कुमार, अब्दुल हसन, सीताराम, राज कुमार व कौशल आदि ने कहा कि पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान से बचाने के लिए सरकार ने गोशाला निर्माण कराया है।
गांव में गोशाला तो बन गया है लेकिन पशुओं के लिए चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गोशाला में बाउंड्रीवॉल न होने के कारण यहां रखे गए पशु किसानों का फसल चट कर जाते हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गोशाला में केवल एक ही व्यक्ति के मवेशी रहते है। अन्य लोगों के पशुओं को दबंग व्यक्ति खेतों में खदेड़ देता है।
विज्ञापन

इन लोगों ने डीएम से दबंग के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा गोशाला में चारा-पानी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। गोशाला में विद्युतीकरण कराए जाने व बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराए जाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें