बलरामपुर के एसएसबी 9वीं मुख्यालय पर पौधरोपण करते रोटरी क्लब के सदस्य।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सांसे हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाए हम के संकल्प के साथ रोटरी क्लब के सदस्यों ने रविवार को एसएसबी 9वीं वाहिनी के मुख्यालय में पौधरोपण किया। पौधरोपण के बाद जीवन में पेड़-पौधे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
अध्यक्ष अनूप सर्राफ एवं सचिव संजय अग्रवाल के नेतृत्व में रोटरी क्लब के सदस्य डॉ. वाईपी गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह बिट्टू, रमेश पाहवा, सतीश, अभिषेक, प्रदीप अग्रवाल, कुंवर जी मेरोत्रा, रवि सिंह, विवेक व सतीश सिंह आदि ने पीलीभीत स्थित एसएसबी 9वीं वाहिनी के मुख्यालय में अशोक व नीम के 50 पौधे रोपित किए।
एसएसबी 9वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रदीप कुमार ने रोटरी क्लब की सराहना करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार है। ऑक्सीजन के साथ-साथ इनसे हमें बहुमूल्य लकड़ियां प्राप्त होती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना काफी लाभदायक है। वन लगाकर हम सूखा एवं बाढ़ से भी काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं।
इसी तरह रेहरा बाजार ब्लॉक के रामबलि यादव लघु माध्यमिक विद्यालय नयानगर में भी शनिवार को प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह की अगुवाई में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने 250 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।