फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन माफिया और पुलिस कर्मियों के बीच नोंक-झोंक व अभद्रता, तीन गिरफ्तार-संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बालू के अवैध खनन में लिप्त माफिया का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वह अब पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने लगे हैं। सोमवार सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के चिरौंजीपुर के पास अवैध खनन में लिप्त बाप-बेटों ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। प्रभारी निरीक्षक ने घटना में शामिल पिता व उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से बरामद बाइक व बालू लदी ट्रॉली को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई पीएन तिवारी ने बताया कि रविवार देर रात चिरौंजीपुर गांव के पास खैरहनिया पहाड़ी नाले से अवैध खनन कर बालू बिक्री करने की सूचना मिली। सोमवार भोर में तीन सिपाही मौके पर पहुंचे और खनन के संबंध में पूछताछ करने लगे।
सिपाही मौके पर खड़ी बालू लदी ट्रॉली थाने लाने का प्रयास कर ही रहे थे कि इसी बीच थाना ललिया के ग्राम जोधीपुर निवासी जगदंबा व उनके दो बेटे शुभम और सूरज मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इन लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर मौजूद ट्रॉली व बाइक को थाने लाकर सीज कर दिया गया है। सिपाही रानू, ललित कुमार व उत्तम कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें