फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सैन्य अधिकारी का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
सैन्य अधिकारी की कुशलता जानने के लिए घर पर जुटे शुभचिंतक। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम कौवापुर निवासी रक्षा मंत्रालय में तैनात सैन्य अधिकारी का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। सर्च ऑपरेशन जारी है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर शुभचिंतकों का आना जारी है।
विज्ञापन

विदित हो कि कौवापुर निवासी सुबहान अली गत वर्ष लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सर्विसेज की परीक्षा पास की थी। प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली तैनाती रक्षा मंत्रालय ने तकनीकी सैन्य अधिकारी (कमांडिंग ऑफिसर) के रूप में दी थी। पिता रमजान अली ने बताया कि सुबहान अली की तैनाती लेह लद्दाख क्षेत्र में थी।
गत सोमवार को सुबहान चीन सीमा पर द्रास सेक्टर में बन रही सड़क का निरीक्षण करने गए थे। निरीक्षण से लौटते समय उनकी गाड़ी करीब चार-पांच हजार फीट नीचे गहरी झील में गिर गई। उसी समय से सुबहान लापता है। उनके समकक्ष अधिकारी ने सुबहान के बड़े भाई शाबान को फोन कर घटना की पुष्टि की है। सुबहान की तलाश पिछले दो दिनों से जारी है। उनकी गाड़ी तो मिल गई है। बुधवार शाम तक सुबहान व उनके चालक का कोई सुराग नहीं मिला है। अनहोनी की आशंका से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने सुबहान के घर पहुंचकर पिता तथा परिवारीजनों से मुलाकात की। परिजन तथा शुभचिंतक सुबहान की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। पूर्व विधायक मशहूद खां ने भी उनके घर जाकर परिजनों का हाल चाल लिया। परिवार के सदस्य हर घंटे फोन कर उनके समक्ष अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। सुबहान के बड़े भाई शाबान दिल्ली में वकालत करते हैं। वह भी अपने छोटे भाई की सूचना पाने के लिए परेशान हैं।
रमजान अली ने सिलाई का काम कर अपने दोनों बेटों को खूब पढ़ाया। दिन रात मेहनत कर उन्होंने बेंटों की हर जरूरत पूरी की। बेटों ने भी बाप की कड़ी मेहनत का अच्छा नतीजा दिया। बड़ा बेटा वकील बना तथा छोटे बेटे ने आईईएस की परीक्षा में देशभर में 24वां रैंक प्राप्त कर बाप तथा क्षेत्रवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। रमजान सुबहान की सूचना पाने के लिए विकल दिख रहे हैं।
लापता सैन्य अधिकारी की शादी पहले गत 5 अप्रैल को होनी थी। लॉकडाउन के कारण यह शादी अब 27 जुलाई को होनी है। पिता रमजान अली ने बताया कि बेटे ने फोन कर यह बताया था कि शादी में 10 दिन की ही छुट्टी मिलेगी।
बुधवार तक जिला प्रशासन के पास सुबहान के साथ हुई दुर्घटना की कोई खबर नहीं मिली है। इसकी पुष्टि डीएम कृष्णा करुणेश ने खुद की है। कहा कि सूचना मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लापता सैन्य अधिकारी सुबहान अली- फोटो : BALRAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें