फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घर में लकड़ी हटाते समय सांप ने काटा, अधेड़ की मौत

Fri, 24 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहराबाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा सराय खास के मजरे तिवारी पुरवा में सोमवार सुबह जहरीले सांप के डसने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

तिवारी पुरवा निवासी सहदेव (50) बृहस्पतिवार की सुबह घर में रखी जलावन की लकड़ियां हटा रहे थे। इसी दौरान लकड़ियों के बीच छिपे जहरीले सर्प ने उनके पैर में डस लिया। पहले तो परिजन स्थिति की गंभीरता नहीं समझ पाए, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। मृतक की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि सांप डसने के बाद निजी वाहन से उन्हें सादुल्लाहनगर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें