फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sat, 14 Jun 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के टेढ़ी बाजार मोहल्ले में पौधरोपण करता बच्चा। -स्रोत: फाउंडेशन
विज्ञापन
बलरामपुर। जहां एक ओर बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय बना हुआ है, वहीं बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिसाल पेश की है। शनिवार को स्थानीय टेढ़ी बाजार के शिवम, हर्ष, उज्ज्वल, उदित व देवांश ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


नगर के मन्नू लाल चौहान के पौत्र शुभम व शिवम ने अपने छोटे भाइयों के साथ मिलकर शक्ति सहयोग फाउंडेशन की स्थापना की है। इसके अंतर्गत ये बच्चे मिलकर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। समाजसेवी आनंद कुमार चौहान ने बताया कि यह फाउंडेशन बच्चों की अपनी पहल पर बना है।

उन्होंने बताया कि इसके तहत पर्यावरण संरक्षण, भीषण गर्मी में जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था और बेसहारा जानवरों की देखभाल जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के इस प्रयास को देखते हुए परिवार व समाज के लोग भी उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और असहाय व निराश्रितों का सहयोग करना है। इस अवसर पर मानसी, मानस, आदित्य, विनायक व साक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें