फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हाईस्कूल के मेधावियों को मिलेगी 10 हजार रुपए छात्रवृत्ति

Sat, 15 Jun 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले हाईस्कूल के मेधावियों को 10 हजार रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए 10वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद व सीबीएसई बोर्ड पास विद्यार्थी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने बताया गया है कि 2024 यूपी बोर्ड के छात्रों को आवेदन के लिए 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने पर ही वह पात्र होंगे, जबकि सीबीएसई के छात्रों के आठ सीजीपीए व दिव्यांग विद्यालय के लिए 65 प्रतिशत अंक साथ 6.5 सीजीपीए होना अनिवार्य है। दो लाख वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को ही योजना में शामिल किया जाएगा। योजना के लिए यदि छात्र बेहतर प्रदर्शन करता है तो उसे इंटर की शिक्षा के दौरान भी 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके लिए यदि छात्र का प्रदर्शन ठीक रहा तो योजना के तहत आगे भी उसे डिग्री कोर्स को संचालित करने के लिए 15 से 75 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्र विद्याधन योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में सभी स्कूलों को जानकारी दी गई है। योजना छात्रों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन


आवश्यक प्रमाण पत्र व नियम
- 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले कर सकेंगे आवेदन।
- दो लाख रुपये वार्षिक आय परिवार के बच्चे किए जाएंगे चयनित।
- दिव्यांग छात्रों के लिए 65 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता।
- एक फोटो, हाईस्कूल परीक्षा का अंक पत्र, प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें