फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उतरौला-प्रयागराज मार्ग संवरेगा, सुगम होगी राह

Sat, 15 Jun 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के उतरौला से सीधे संगम नगरी प्रयागराज तक जाने वाली सड़क के दिन बहुरेंगे। शासन ने सड़क की मरम्मत के लिए तीन करोड़ का विशेष बजट स्वीकृत किया है। साल 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ को देखते हुए भी इस सड़क की मरम्मत की जरूरत बताई जा रही थी। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि सड़क की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है। जुलाई से काम शुरू होगा, जो पांच महीने में पूरा करना है।
विज्ञापन


जनपद से अयोध्या और प्रयागराज जाने के लिए एक मुख्य मार्ग है जो गोंडा शहर से होकर जाता है। यह मार्ग लखनऊ मार्ग भी है, इस कारण यातायात का काफी दबाव रहता है। इसके अलावा उतरौला से एक वैकल्पिक मार्ग है जो मनकापुर होते हुए सीधे अयोध्या व सुल्तानपुर होते हुए प्रयागराज तक जाता है। कई साल से इस मार्ग की मरम्मत न होने से कई जगह सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। जनवरी 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ होने से इस सड़क की अहमियत बढ़ गई है। ऐसे में शासन ने दिसंबर 2024 तक सड़क की मरम्मत पूरी करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। डीएम ने बताया कि जल्द ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें