फोटो-9-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते सदस्य/जज राष्ट्रीय हरित प्र?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सदस्य/जज राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) अफरोज अहमद ने गुरुवार को जिला एन्वायरमेंट मैनेजमेंट व एनजीटी के आदेश पर किए गए कार्यों की समीक्षा की। शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व सफाई का विशेष ध्यान रखने का सुझाव दिया गया। कचरे के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। चारों नगर निकायों के ईओ को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर ध्यान देने और कचरे का निस्तारण सही जगह पर ठीक ढंग से किए जाने का निर्देश दिया।
बैठक में कहा कि प्लॉस्टिक के प्रयोग पर रोक लगाई जाए। सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डे व रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ रखने पर विशेष ध्यान दिए जाए। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार को निर्देश दिया कि बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण सही ढंग से कराएं। प्राइवेट अस्पतालों व नर्सिंगहोम से बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण का कड़ाई से पालन कराएं। ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए वाहनों पर सायरन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी और इसका पालन करने के लिए एसपी राजेश कुमार सक्सेना को जिम्मेदारी सौंपी।
मृदा प्रदूषण को रोकने के लिए किसानों को रसायनिक उर्वरक के प्रयोग को कम करने की सलाह दी। बैठक में डीएम श्रुति, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य व एडीएम राम अभिलाष आदि मौजूद रहे।
ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
गैड़ास बुजुर्ग। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के रामपुर अरना गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सद्दाम व सलमान ने अल्पसंख्यक जागरूकता कार्यक्रम कराया। कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अफरोज खान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अल्पसंख्यक समुदाय से भाजपा से जुड़ने की अपील की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में आम जनमानस को बताया। बैठक में मोहम्मद जाफर, मोहम्मद इदरीश, विनीत तिवारी, देवानंद तिवारी, सोहरत, सुहेल अहमद, रमजान अली व मोहम्मद तौफीक आदि मौजूद रहे। संवाद