फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्साधिकारी व फार्मासिस्ट

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। होली की छुट्टी में इमरजेंसी ड्यूटी की हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी ड्यूटी से एक चिकित्साधिकारी व एक फार्मासिस्ट गायब मिले। सीएमओ ने दोनों लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी नंदनगर खजुरिया का निरीक्षण किया। यहां चिकित्साधिकारी डॉ. महेश गुप्त व फार्मासिस्ट महादेव प्रसाद चौधरी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ ने अस्पताल में दवाओं, इमरजेंसी सेवाओं, ड्यूटी रोस्टर व साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि अस्पताल में मरीजों की सेवा सर्वोपरि है। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इसके बाद सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर का निरीक्षण किया। सीएचसी में ड्यूटी रोस्टर, प्रसव कक्ष, वार्ड व्यवस्था व साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। मरीजों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड व आभा कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाने की बात कही। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें