फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मेडिकल कॉलेज को मिले 18 करोड़

Thu, 23 Apr 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय को वेतन मद से 18 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। वेतन मद में पैसा आने के बाद अब चिकित्सक व कर्मचारियों के वेतन व बकाया भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। मेडिकल कॉलेज में संविदा व बाह्यस्रोत वाले तमाम ग्रुप सी व डी के कर्मचारियों का मानदेय तीन महीने से लटका हुआ था।
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कॉलेज का संचालन भले ही न शुरू हो रहा हो, लेकिन शासन स्तर से लगातार बजट जारी किया जा रहा है। पिछले वर्ष 10 करोड़ रुपये मिले थे। अब नए वित्तीय वर्ष के पहले माह में ही 18 करोड़ रुपये दिए गए हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित कर सुविधाएं बढ़ाने का दावा किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के नोडल प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि वेतन मद में बजट जारी हुआ है। इस बजट से चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन व मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें