फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गणित व विज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया, हिंदी ने चकराया

Sat, 16 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नेट) की परीक्षा में पूछे गए गणित व विज्ञान के कठिन प्रश्नों ने बच्चों को उलझाया जबकि हिंदी के प्रश्नपत्र ने भी चकराया। परीक्षा में शामिल कक्षा चार से आठ तक के बच्चे ओएमआर सीट पर प्रश्नों का उत्तर देने में उलझे नजर आए। शनिवार को 1814 विद्यालयों में कराई गई परीक्षा में 89 प्रतिशत बच्चे उपस्थित हुए जबकि 11 फीसदी बच्चों ने गैरहाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने भी केजीबीवी विद्यालय का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को हुई निपुण एसेसमेंट टेस्ट में कक्षा 4 व 5 में भाषा व गणित विषय तथा कक्षा 6, 7 व 8 में गणित व विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। कक्षा 4 के गणित विषय में पूछे गए अधिकांश प्रश्नों का उत्तर छात्रों को पता नहीं था। उतरौला शिक्षा क्षेत्र के नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा दे रहे छात्र सरोज ने बताया कि प्रश्न पत्र में दिए गए 4 सवालों का जवाब पता ही नहीं था, इसलिए उसे छोड़ना पड़ा। इसी तरह सदर शिक्षा क्षेत्र में परीक्षा दे रहे इरफान व मोहित ने बताया कि विज्ञान के प्रश्न काफी कठिन थे।
अन्य विद्यालयों में भी प्रश्न पत्र देकर बच्चे उलझे नजर आए। जिले के 1814 विद्यालयों में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 1,39,281 छात्रों के सापेक्ष 1,22,251 बच्चे ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 17030 बच्चे परीक्षा देने नहीं पहुंचे। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि नेट की परीक्षा में छात्रों को शामिल कराने के लिए शिक्षकों व डीसी प्रशिक्षण मोहित देव को घर-घर जाकर छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान सरल एप में तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां पर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित नेट की परीक्षा का जायजा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने राम सागर पति त्रिपाठी ने लिया। वह निरीक्षण के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र पहुंचे, जहां 100 छात्राओं के सापेक्ष 96 छात्राएं परीक्षा में उपस्थित मिली। उन्होंने छात्राओं से परीक्षा के संबंध में जानकारी भी ली। डीआईओएस ने पचपेड़वा में कई प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर केंद्र पर शिक्षकों व छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें