फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भरहापारा के मजरे बैरिहवा में शुक्रवार की सुबह आम के पेड़ से फांसी लगाकर विवाहिता ने जान दे दी। शव को पीएम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मृतका की मां राज कुमारी ने बताया कि उसने अपनी बेटी अनीता यादव (22) पुत्री स्व. मन्ने यादव की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम सेमरा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती में की थी। दो वर्ष पूर्व अनीता का गौना हुआ था। करीब दो माह पूर्व अनीता अपने मायके आई थी और मायके में ही रह रही थी।
शुक्रवार की सुबह वह घर से निकली, काफी समय बीतने के बाद जब अनीता घर वापस नहीं लौटी तो उसकी छानबीन शुरू की गई। छानबीन करने पर गांव के पश्चिम तरफ आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे अनीता का शव लटकता मिला। क्षेत्राधिकारी प्रेम कुमार थापा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें