गैसड़ी (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कवही नाले के पास नेशनल हाइवे पर छह लोग मधुमक्खियों के हमले में फंस गए। मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई जिसे सीएचसी गैसड़ी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
गैसड़ी बाजार निवासी नुरुल हुदा ने बताया कि वह गुरुवार को नेशनल हाईवे पर जा रहे थे। कवही नाले के पास अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
इस दौरान पांच और लोग भी मधुमक्खियों के हमले में फंस गए। नुरुल हुदा को मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया। नुरुल हुदा का इलाज के लिए सीएचसी गैसड़ी में भर्ती कराया गया है।