फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरहवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के पिता ने ललिया थाने की पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर सीओ सदर प्रेम कुमार थापा ने पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि गुरुवार को सेमरहवा गांव में करीना बानो (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की शिकायत मिली। करीना बानो का विवाह करीब 9 माह पहले रिजवान के साथ किया गया था। लड़की के पिता हजरत अली निवासी हरैया थाना लालपुर ने बताया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
इंस्पेक्टर ललिया थाना राजेंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतका के पिता हजरत अली ने तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें