फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कमदी गांव में गुरुवार को एक विवाहिता ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सदर प्रेम कुुमार थापा की तरफ से मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ललिया थाना आरके राय ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के पनहिया बरांव निवासी कल्लूराम पटवा ने गुरुवार को तहरीर दी है कि उसने बेटी पिंकी (28) की शादी पांच वर्ष पूर्व ललिया थाना क्षेत्र के कमदी निवासी कमल पटवा के साथ की थी। पिंकी ने अज्ञात कारणों से खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज को लेकर तंग करने का आरोप लगाया है। घटना का निरीक्षण सीओ सदर ने किया है। फॉरेंसिक टीम के संजय सिंह ने साक्ष्य जुटाए। मृतका के पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें