फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नववर्ष के उपहारों से सजे बाजार, उमड़ रही युवाओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नए साल की तैयारियों को लेकर बाजार गुलजार हैं। गिफ्ट्स की दुकानों पर खरीदारी के लिए युवाओं की भीड़ जुट रही है। नव वर्ष की तैयारियों को लेकर युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। युवाओं को लुभाने के लिए दुकानदारों ने अपनी तैयारी की है।
विज्ञापन

साल 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत के लिए खरीदारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। दुकानों पर डिजाइनर गिफ्ट्स युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। नववर्ष को लेकर फूल विक्रेताओं ने भी पूरी तैयारी कर ली है। फूलों की दुकानों पर तरह-तरह के बुके रखे हुए हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

नए साल को यादगार बनाने में जुटे युवा
युवा नए साल को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। दुकानदारों ने भी बिक्री के लिए तरह-तरह के उपहार दुकान पर सजा रखे हैं। युवतियों की पहली पसंद टैडी बियर है तो वॉच व डिजाइनर गिफ्ट्स युवकों को लुभा रहे हैं। गिफ्ट्स की कीमत 200 रुपये से लेकर डेढ़ हजार रुपये तक है। न्यू ईयर विशिंग टैडी आकर्षण का केंद्र बने हैं। इनको छूने से ही न्यू इयर विश की आवाज सुनाई देती है। घर व होटलों में नए साल के सेलिब्रेशन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


तरह-तरह के उपहारों से सजी दुकानें
बाजार में आर्टिफिशियल पेड़-पौधे और फ्लावर पॉटस के अलावा पेंटिग, टेडी बियर, खेल-खिलौने, मूर्तियां आदि नए साल के गिफ्ट के लिए पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा नए साल 2025 के लिए गिफ्ट में डायरी व कैलेंडर भी डिमांड में हैं। छात्र-छात्राओं में पेन भी गिफ्ट आइटम में चल रहे हैं। बच्चों के लिए पेंसिल बॉक्स व किट आदि खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें