फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन घंटे ठप रहा बाजार फीडर, कटौती से उपभोक्ता बेहाल

Thu, 06 Aug 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-27-बलरामपुर के मुख्य बाजार में ट्रांसफार्मर ठीक करते कर्मी ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गई है। अघोषित कटौती और मरम्मत कार्य के चलते दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रहती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बाजार फीडर पर गुरुवार दोपहर ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। विद्युत कर्मियों ने फ्यूज निकालकर मरम्मत कार्य किया, जिससे सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों में बिजली गुल रही। इलेक्ट्रिक दुकानदार प्रीतम सोनी, मनिकराम और योगेश ने बताया कि विभाग की ओर से लगभग रोज किसी न किसी स्थान पर मरम्मत कार्य कराया जाता है, जिससे दिन के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहती है और कारोबार प्रभावित होता है।
उधर, उतरौला और तुलसीपुर नगर क्षेत्र में कई दिनों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उतरौला निवासी रामनरेश, मनीष और संतोष ने बताया कि वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे तक ठीक से नहीं चल पाते।
विज्ञापन


चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर शहर में इनकमिंग और आउटगोइंग पैनल, पावर ट्रांसफार्मर तथा अन्य उपकरणों की जांच के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधिशासी अभियंता पवन कुमार राय ने बताया कि इस दौरान मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर, एसएसबी नौवीं वाहिनी मुख्यालय, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय, छोटा धुसाह, बड़ा धुसाह, विशुनापुर और खमौवा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा तुलसीपार्क, पहलवारा, घासमंडी चौराहा, वीर विनय चौराहा से मुख्य बाजार, फर्राशखाना, तिकोनिया पार्क, सिविल लाइन, अचलापुर और पुरैनिया तालाब क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें