फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अभ्युदय कोचिंग में डीएम ने अभ्यर्थियों से किया संवाद, सफलता के दिए मंत्र

Thu, 06 Aug 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-28-बलरामपुर के डायट में अभ्य​र्थियों से संवाद करते डीएम विपिन कुमार जैन ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत डायट में गुरुवार को सिविल सेवा एवं यूपीपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की तैयारी, अध्ययन पद्धति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी लेते हुए सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतरता को सबसे महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि सीमित संसाधनों को कभी कमजोरी नहीं, बल्कि संघर्ष और सफलता का अवसर मानना चाहिए। उन्होंने अभ्यर्थियों से सकारात्मक सोच, धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखते हुए लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। दूसरों से तुलना करने के बजाय स्वयं को प्रतिदिन बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने नियमित अध्ययन, उत्तर लेखन के अभ्यास, समसामयिक घटनाओं की जानकारी और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान संतुलित जीवनशैली अपनाने, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा तनाव, सामाजिक दबाव और भटकाव से बचने की सीख दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अभ्यर्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के लिए डायट में आधुनिक स्टडी रूम विकसित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को कलेक्ट्रेट का भ्रमण भी कराया जाएगा, जिससे उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अभ्युदय कोचिंग के जिला समन्वयक सचिन सिंह, योजना से जुड़े शिक्षक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें