फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बार कार्यकारिणी में कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

Thu, 07 Dec 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला युवा बार संघ की नई कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। अध्यक्ष, महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर एक से अधिक प्रत्याशी होने के कारण मतदान शुक्रवार 8 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

बार संघ के चुनाव अधिकारी अभय शेखर सिंह गुंजन, सहायक निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंदर पांडेय, सीबू हसन व मनीष गौतम ने बताया कि एकल नामांकन होने के कारण विक्रम कुमार श्रीवास्तव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित शर्मा को कोषाध्यक्ष, बृजेश कुमार सोनी को संयुक्त सचिव, अखिलेश यादव को मीडिया प्रभारी, अरूण चौहान को संगठन मंत्री, पंकज पांडेय को अनुशासन मंत्री, आनंद सिंह को सांस्कृतिक सचिव, हासिम रजा को आडिटर, मेराज अहमद व अतुल कुमार पांडेय को कार्यकारिणी सदस्य पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।
बताया कि अब बार एसोसिएशन के 357 सदस्य अध्यक्ष, महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी चुनने के लिए शुक्रवार को मतदान करेंगे। मतदान सुबह 10 से शाम तीन बजे तक चलेगा। 3.30 बजे से मतगणना शुरु होगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष पद पर चुनावी मुकाबला अनिल कुमार शुक्ला, अरविंद सिंह आशू, अटल शर्मा व आशीष प्रताप सिंह, महामंत्री पद पर समय कुमार मिश्रा, रणनेंद्र नाथ त्रिपाठी, शिव योगी शुक्ला तथा ओम प्रकाश यादव जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एकनाथ मिश्र व दुर्गाप्रसाद यादव के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें