फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धूमधाम से मनी बटुक भैरवनाथ की जयंती

Mon, 04 Dec 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। भक्तों के लिए नगर कोतवाल माने जाने वाले बटुक भैरव भगवान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। दूध, फूल व पंचामृत से भैरव का शृंगार किया गया। मंगलवार को मंदिर परिसर में जागरण व भव्य झांकी के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भैरवनाथ पुरम स्थित मंदिर परिसर में सोमवार को कलश स्थापना, बटुक भैरव स्त्रोत पाठ व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शाम को संगीतमयी रामकथा का आयोजन हुआ। देर रात आरती व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। भैरवनाथ का शृंगार देखने व दर्शन करने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों के अनुसार, श्रीभैरवनाथ को नगर कोतवाल की संज्ञा दी जाती है। कार्यक्रम में मंदिर के महंत गिरजा शंकर गिरि, रमाशंकर गिरि, अरविंद गिरि, आशीष गिरि, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, अशोक सिंघानिया, किशनू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें