फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डिजिटल लाइब्रेरी के लिए ग्राम पंचायतों में बनेगी मैनेजमेंट कमेटी

Tue, 07 Apr 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना से पहले ग्राम पंचायतों में मैनेजमेंट कमेटी गठन को लेकर कवायद तेज कर दी है। पहले चरण में चयनित 205 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी मैनेजमेंट कमेटी बनाई जाएगी, जो इसके संचालन और क्रियांवयन की जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कमेटी गठन अनिवार्य है। यही कमेटी डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से लेकर उसके संचालन, रखरखाव और उपयोग को बढ़ाने तक की पूरी जिम्मेदारी निभाएगी। कमेटी के गठन में ग्राम प्रधान को अध्यक्ष और सचिव को उपाध्यक्ष बनाया जाएगा, जबकि पंचायत सहायक सदस्य सचिव की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा ग्राम सभा के प्रतिष्ठित पुरुष व महिला सदस्य, शिक्षित एवं अनुभवी व्यक्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं और स्नातक/परास्नातक युवा सदस्य के रूप में शामिल किए जाएंगे। खास बात यह है कि कमेटी में युवाओं और पढ़े-लिखे लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि लाइब्रेरी का बेहतर संचालन हो सके। कमेटी के सभी सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर पंचायत भवन की दीवार पर वाल पेंटिंग के जरिए अंकित कराए जाएं, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और आम लोगों को भी इसकी जानकारी हो सके। सभी ग्राम पंचायतों को एक सप्ताह के भीतर कमेटी गठन कर इसकी सूचना जनपद स्तर पर संचालित व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें