फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 25 हजार का इनामी छह साल बाद गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ललिया पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी हैदर अली को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2022 में जियो के 4जी टावर से दो बैटरियां और दो डेल्टा मॉड्यूल चोरी होने के मामले में वांछित था। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ललिया कस्बे के पास जियो टावर की देखरेख करने वाले चंद्रकिशोर शुक्ला ने 23 सितंबर 2022 को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि दो अगस्त को टावर पर पहुंचने पर एक्सिकॉम की 100 एएच क्षमता वाली दो बैटरियां और दो डेल्टा मॉड्यूल गायब मिले। इस पर ललिया थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक हैदर अली के खिलाफ ललिया थाने में वर्ष 2006 से 2023 तक सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और न्यायालय के आदेश की अवहेलना से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि ललिया पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर बीआर कन्या इंटर कॉलेज के पास धंधरा केरवनिया से झांगीडीह निवासी हैदर अली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें