फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कूटरचित अभिलेखों से पासपोर्ट बनवाने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कूटरचित अभिलेखों के जरिए व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर पासपोर्ट बनवाने के मामले में उतरौला पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ से 24 अगस्त 2026 को मिले पत्र के आधार पर मामले की जांच की गई थी। जांच में उतरौला कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर चमरूपुर निवासी अलीमुद्दीन खान का नाम सामने आया। आरोप है कि उसने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर पहला पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद पहले से जारी पासपोर्ट को छिपाकर दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। उपनिरीक्षक हीरालाल की तहरीर पर उतरौला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक बृजेश कुमार को सौंपी गई थी। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें