फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तिलक समारोह के दौरान युवक की हत्या करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा है। मामले में पत्नी व भतीजे ने चुनावी रंजिश को लेकर हत्या कराने का आरोप लगाया था। पत्नी की तहरीर पर नामजद केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गौरा चौराहा थाना चंद्रेश कुमार ने बुधवार को बताया कि भोंदूराम पोखरा गांव निवासी बीनू सिंह ने बीते 24 अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी थी कि उनके गांव में ही पट्टीदारी में सुनील सिंह के भतीजे का तिलक था। तिलक समारोह में उनके पति भीम सिंह (40) भी गए थे।
पट्टीदार पंकज सिंह उर्फ दीपू सिंह उर्फ काले उर्फ अजीत सिंह ने अवैध असलहे से तिलक समारोह में पहले हवाई फायर किया और चुनावी रंजिश को लेकर दूसरा फायर उनके पति पर कर दिया। घटना में उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी के साथ-साथ भतीते संकेत सिंह ने भी पंकज सिंह उर्फ दीपू सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मौके पर सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र ने पहुंचकर जायजा लिया था और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इस पर पुलिस टीम ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ सेमरी नहर पुल के पास वांछित अभियुक्त दीपू सिंह उर्फ पंकज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें