फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छांगुर के नाम पर धमकाने व धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। पहचान छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाने, उसका शोषण करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को राजू उर्फ एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आरोपी पर फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, बंधक बनाकर रखने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी उसे डराने के लिए खुद को छांगुर के गैंग में काम करने वाला बताता था।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजू उर्फ एजाज खान को रमवापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



पुलिस के मुताबिक, अंबेडकरनगर के टांडा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने चार सितंबर को उतरौला कोतवाली में तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। बाद में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने, मारपीट, धमकी और धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन




महिला के मुताबिक, करीब 10-12 वर्ष पहले वह अपनी मौसी के घर उतरौला आई थी। बाद में उसने एक निजी अस्पताल में नौकरी शुरू कर दी। वहीं काम करने वाले एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि युवक ने अपना नाम राजू बताया और अपनी असली पहचान छिपाकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं।



महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए और फोटो-वीडियो भी बना लिए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया जाता रहा। आरोप है कि आरोपी उसे पुणे और बेंगलुरु भी ले गया। बाद में उतरौला के हुसैनाबाद बाजार में किराये के कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा गया। इसी दौरान महिला से दो बेटियां हुईं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें