फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कार खरीद में धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Feb 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। कार खरीद और बिक्री में धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। नई बाजार के शिवम गुप्त से आरोपी ने 6.25 लाख रुपये की ठगी की थी। इसकी एफआईआर 9 दिसंबर 2025 को दर्ज हुई थी। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को सीजेएम कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अनूप कुमार पांडेय ने मामले की सुनवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अल्लुनगर कॉलोनी मिटौली खुर्द जानकीपुरम लखनऊ निवासी कुनाल ने शिवम गुप्ता को वाहन दिलाने के नाम पर बड़े स्तर पर हेराफेरी की। कई चरण में ऑनलाइन रुपये लिए, जिसकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की गई। आरोपी कुनाल को सिटी मांटेसरी स्कूल के पास 26 फरवरी को तुलसीपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाने लाकर पूछताछ की गई। शुक्रवार को गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें